बून्दी(अभिषेक जैन)। सुंदरकांड महिला मंडल द्वारा धाबाईयो चैक स्थित बुढेश्वर महादेव मंदिर पर आयोजित श्री शिव महापुराण सप्ताह कथा ज्ञान महोत्सव का सोमवार को भव्य कलश यात्रा से आगाज हो गया। कलश यात्रा शहर के कल्याण राय जी के मंदिर से शुरू होकर सदर बाजार, चोमुखा बाजार, नीम का चैहटटा होते हुये धाबाईयो को चैक पहुंची जहां कलश उतारने के बाद विधिवत कथा का शुभारंभ किया गया।
महिला मंडल अध्यक्ष विष्णुलता लखोटिया ने बताया कि कथा के प्रथम दिवस शिव महापुराण, महात्मा देवराज ब्रहाम्ण, विन्दुक चंचुलाल की कथा का कथावाक व्यास प0 संजय भारद्वाज ने वाचन किया। मंगलवार को शिव लिंग पूजन का महत्व व रूद्राक्षधारण की महिमा, बुधवार को संन्ध्या व कामदेव का जन्म कुबेर की कथा, गुरूवार को सती चरित्र मंगल गृह की उत्पति, शिव पार्वती विवाह, शुक्रवार को कार्तिकेय गणेश का जन्म विवाह, त्रिपुरवध, शनिवार को शंखचूड तुलसी विवाह, नंदी अवतार पिप्लाद, हनुमन्त दुर्वासा, रविवार को कथा के अंतिम दिन द्वाद्वश ज्योर्तिंिलग की कथा शिवरात्री वृत की कथा का प्रसंग कथावाक व्यास प0 संजय भारद्वाज द्वारा किया जायेगा। वही अतिम दिन विशेष पूजा अर्चना व महाआरती के साथ समापन होगा व प्रसादी वितरित की जायेगी।