विश्व ब्राह्मण दिवस पर ब्राह्मण की शक्ति का वर्णन

तलवास(मूलचंद शर्मा)। कोटा संभाग में बूंदी जिले के तलवास ग्राम में विश्व ब्राह्मण दिवस के अवसर पर तलवास निवासी रामगोपाल रामाधारी द्वारा रामचरित मानस के अनुसार बताया कि भगवान शिवजी माता पार्वती जी से कह रहे हैं कि इन्द्र का वज्र, मेरा त्रिशूल, यमराज का दण्ड, भगवान विष्णु का सुदर्शन चक्र के द्वारा भी नहीं मारा जा सके वह विप्र द्रोह की अग्नि में जल कर भस्म हो जाता है। चौपाई के माध्यम से अर्थ सहित रामगोपाल रामाधारी जी ने राधेश्याम शर्मा, सोहन लाल शर्मा, बृजराज शर्मा, मूलचंद शर्मा, नन्दिनी शर्मा एवं बाल गोपाल को ब्राह्मण महिमा की जानकारी प्रदान की गयी। रामचरित मानस में ब्राह्मण महिमा का विस्तृत विवरण बताया व समझाया गया।