उदयपुर। मेवाड़ विकास मंच शहर उपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा की अध्यक्षता में मंच कार्यालय भूपालपुरा में बैठक हुई जिसमें मंच के संभाग महामंत्री रामनाथ सिंह चौहान, संभाग युवा अध्यक्ष अर्जुन सिंह चुंडावत, संभाग महिला अध्यक्ष पुष्पा मारू उपस्थित रहे। सभी ने सर्व सहमति से संभाग स्तर पर जन जागृति जागृत करने एवं नवीन सदस्य बनाकर संगठन का तीव्र गति से विकास विस्तार कर अर्थ एवं अन्य व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए तीव्र प्रयासों पर जोर दिया है। मंच के सभी नए कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने कार्य प्रणाली को समझ क्षेत्र में सेवा कार्य शुरू कर दिए हैं जिससे संभाग में मेवाड़ वागड़ विकास मंच की पहचान देखते ही स्वत: सेवा कार्य से बन गई है। लोगों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए सदस्य बनकर सेवा करने की इच्छा व्यक्त की है जिससे मंच को नई गति नई दिशा मिल रही है। यह जानकारी शहर उपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने दी है।