वरिष्ठ युगल सम्मान समारोह कार्यक्रम 2024 धूमधाम से संपन्न

बून्दी(छाया गौतम)। सर्व ब्राह्मण महासभा समिति बूंदी संबदृराजस्थान ब्राह्मण महासभा जिला बूंदी के तत्वाधान में दोपहर को परशुराम वाटिकाजेत सागर रोड बूंदी में परशुराम जयंती महोत्सव 2024 के तहत अनसूया जयंती के उपलक्ष में वरिष्ठ युगल सम्मान समारोह कार्यक्रम 2024 धूमधाम से संपन्न हुआ। प्रवक्ता नूतन तिवारी ने बताया कि इस कार्यक्रम के साथ ही परशुराम जयंती 2024 के कार्यक्रमों काआगाज हुआ। सर्वप्रथम परशुराम जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जिलाध्यक्ष मिथिलेश दाधीच, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश शर्मा महामंत्री अवधेश बिहारीशर्मा, प्रवक्ता नूतन तिवारी, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, कार्यालय मंत्री चंद्रप्रकाश जोशी प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा जोशी, भेरू प्रकाश शर्मा राजेश चतुर्वेदी, वाटिका प्रभारी सुनील बॉबी, राजेश शर्मा आदि ब्राह्मण पदाधिकारीयों द्वारा 11 वरिष्ठ युगल जोड़ों को माल्यार्पण कर, साफा बांध कर, शोल ओढ़ाकर  मंच पर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मिथलेश दाधीच एवं विप्र फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक नवल किशोर शर्मा, समाजसेवी प्रेम मोहन शर्मा ने अनसूया जयंती पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए समाज बंधुओ को एकजुटता मैं रहने का संदेश दिया‌। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण मुरारी चतुर्वेदी ने ब्राह्मण समाज के प्रतिभावान बच्चों को आगे लाने के लिए समाज के पदाधिकारीयों से सहयोग का आह्वान किया एवं पुराणाचार्य ज्योति शंकर शर्मा एवं ऋतुराज शर्मा ने सती अनसूईया के चरित्र पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 11 युगल जोड़ों का सपत्नीक सम्मान किया गया इन जोड़ों में प्रेम मोहन शर्मा, महावीर शर्मा, नवल किशोर शर्मा, श्याम बिहारी शर्मा, भंवरलाल शर्मा, सूरजमल शर्मा, हरि दत्त खुटिया, धन्ना लाल त्रिपाठी, इंद्र दत्त राजोरा, ओमप्रकाश चतुर्वेदी, रमाशंकर चतुर्वेदी को सम्मानित किया गया। बारी-बारी से सभी पदाधिकारी ने माता अनसूया के जीवन चरित्र पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। इस दौरान जिलाध्यक्ष राम चरण श्रृंगी, मेघराज शर्मा,गिरीश ओझा, इगोर शर्मा, शिमला देवी शर्मा, के बी त्रिपाठी, गणेशी बाई आदि काफी संख्या में ब्राह्मण बंधु मौजूद रहे।